जहानाबाद, अप्रैल 25 -- घोसी, निज संवाददाता ओकरी ओपी थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़िता के बयान पर ओकरी ओपी में जैतीपुर कुरुआ निवासी सनी तिवारी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संदर्भ में पीड़िता ने बताया कि अभियुक्त ने 23 अप्रैल को मोबाइल फोन से अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सिलसिले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में प्राथमिक दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तत्काल युवती को मेडिकल टेस्ट को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...