शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
देवरिया, अगस्त 24 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने गर्भवती होने पर उसकी मर्जी के बिना गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है । महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया है कि उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व वह पढ़ाई के लिए कुशीनगर जिले के एक इंटर कॉलेज गई थी। इसी दौरान प्रेमी पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। आरोप है कि दिल्ली में कुछ महीने साथ रहने के दौरान युवक शादी का भरोसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने उसकी मर्जी के बिना जबरन ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.