लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, संवाददाता।आलमनगर इलाके में रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और मारपीट कर गर्भपात कराने का आरोप लगते हुए तालकटोरा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बिहार के गोपालगंज हुस्सेपुर निवासी युवती अपने परिवार संग आलमनगर स्थित अशोक विहार, राज गार्डेन इलाके में रहती है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले तीन सालों से अपनी मां के साथ यहां रह रही है। युवती का आरोप है कि उसकी दोस्ती कश्मीरी बाग पक्का बाग निवासी फरदीन खान से हो गई थी। फरदीन ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का दबाव बनाया और 20 अक्टूबर 2024 को यह कहकर शादी की कि शादी के बाद वह हिंदू धर्म अपना लेगा और हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेगा। पीड़िता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.