शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, मां ने दी तहरीर
कन्नौज, जुलाई 24 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता की मां ने बताया कि 23 जुलाई की दोपहर वह खेत से काम करके घर लौटीं तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद जानकारी मिली कि फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज क्षेत्र के चंदनपुर निवासी एक युवक, जिसकी रिश्तेदारी उनके गांव में है, शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.