शादी का झांसा देकर युवती को ले गया युवक, 60 हजार की नकदी-आभूषण गायब
अमरोहा, मई 9 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के मोहल्ला से युवक, युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। आरोप है कि युवती घर से 60 हजार रुपये की नकदी व आभूषण भी साथ ले गई है। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को बीती छह मई की शाम करीब 6:30 बजे दूसरे मोहल्ले का युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। बेटी की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। तहरीर के अनुसार युवती अपने साथ घर में रखे 60 हजार रुपये व कुछ कीमती जेवर भी ले गई है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कस्बा इंचार्ज अंकुर बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच-पड़ताल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.