शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने का आरोप
बलरामपुर, जून 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक 28 जून की शाम करीब छह बजे उनकी 21 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर 29 जून को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.