शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, युवक पर केस दर्ज
बलरामपुर, अगस्त 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, करीब 21 वर्षीय युवती की पिछले करीब दो वर्षों से लखनऊ निवासी युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने युवती को समझाया-बुझाया था। तहरीर के मुताबिक, 13 अगस्त की सुबह परिजन जागे तो युवती घर में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। आसपास जानकारी करने पर कुछ लोगों ने युवती को देर रात एक युवक के साथ जाते देखे जाने की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के घर जाकर जानकारी की तो उसके भी घर पर नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.