शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
संभल, जून 30 -- ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक युवक पर उसकी 21 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके छह बच्चे हैं और उसकी 21 वर्षीय बेटी तीसरे नंबर की संतान है। महिला गांव के एक विद्यालय में साफ-सफाई का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करती है। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं ले गया। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद महिला ने मंगलवार को ऐंचौड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.