शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, दो पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, मई 23 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 मई की सुबह करीब चार बजे उसकी 20 वर्षीय बहन को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। शिकायत के अनुसार मुख्य आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता ने अपने साथी संतोष निषाद की मदद से युवती को शादी का झांसा दिया और उसे बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुख्य आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता व उसके साथी संतोष निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। युवती और आरोपियों की तलाश के लिए टीमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.