शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, तीन पर केस दर्ज
बलरामपुर, जून 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मेरी 18 वर्षीय बेटी को एक युवक 17 जून की दोपहर कथित रूप से शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा लिया। आरोप है कि इस घटना में दो अन्य लोगों ने भी युवक का सहयोग किया। पीड़िता की मां ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर ग्राम युयुफपुरवा बालपुर निवासी छोट्टन उर्फ अकबर अली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.