छपरा, सितम्बर 30 -- छपरा, हमारे संवाददाता। भगवान बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर गर्भवती करने और अपहरण करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में युवती की मां ने भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का केसगिरफ्तारी की प्रक्रिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी मोहल्ला निवासी सुकेश कुमार और गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी नवीन कुमार शामिल हैं। भगवान बाजार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शु...