बलरामपुर, मई 5 -- उतरौला, संवाददाता। थाना गैडास बुजुर्ग पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने और धर्मांतरण कराने के आरोप में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी इसरार पुत्र इसराइल निवासी टेढ़वा तप्पाबांक का है, जिसे पुलिस ने बलुवा जंगली के पास बढ़नी चाफा मार्ग से दबोच लिया। एसपी विकास कुमार ने बताया कि गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बीते दो अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को इसरार नाम का युवक बहला-फुसलाकर शादी का भरोसा देकर अपने साथ भगा ले गया। मामले की जांच शुरू होने पर युवती के बयान और जुटाए गए साक्ष्यों में धर्म परिवर्तन कराने की बात भी सामने आई। यह भी पढ़ें- युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार जांच करने के बाद मुकदमे को और गंभीर श्रेणी में शामिल किया गया। केस दर्ज करने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.