बदायूं, फरवरी 16 -- कुंवरगांव, संवाददाता। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। शादी की बात कहने पर युवक शादी से मुकर गया। इस मामले में पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी का पड़ोस के युवक के साथ नौ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुरू में जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आपत्ति जताई और दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। आरोप है कि इसके बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उनकी बेटी के साथ मिलता रहा। इसी दौरान बेटी ने युवक के सामने शादी की बात रखी, तो युवक ने फरवरी में शादी करने का झांसा दिया और अपनी बात में झांसा देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.