रुद्रपुर, फरवरी 19 -- किच्छा। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके नाबालिग रहते उसके गांव के युवक ने उसे शादी का भरोसा दिया। पीड़िता उसके झांसे में आ गई। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया कि बालिग होने के बाद जब उसने युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। तब युवक ने इंकार कर दिया व उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो अधिनियम में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.