रामपुर, अप्रैल 7 -- केमरी। क्षेत्र की एक युवती के साथ बरेली के एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पिता के साथ गुड़गांव में काम करती है। बरेली जिले का एक युवक भी वहां काम करता था। युवक उसके कमरे पर अक्सर आता जाता था और उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था। आरोप है कि युवक अब उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। 16 मार्च को आरोपी उसके घर आया और उसे बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। युवती ने आरोपी युवक के माता पिता और भाई पर भी आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...