सीतापुर, मई 2 -- अकबरपुर, संवाददाता। तालगांव इलाके में शादी का झांसा देकर गांव के ही युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। अब वह शादी के नाम पर धमका रहा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तालगांव पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि गांव के ही रोहित ने उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। शादी के नाम पर आरोपी टालमटोल करने लगा। बेटी सात माह की गर्भवती है। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर के मुताबिक तहरीर पर आरोपी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.