देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम डहरौली बुजुर्ग निवासी रुद्रप्रताप यादव पुत्र रामअवध यादव ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह दबाव बनाती तो वह टाल देता। अब शादी करने से आरोपी ने इन्कार कर दिया है। साथ ही मोबाइल भी रिसीव नहीं कर रहा है। इस मामले में पीड़िता ने रुद्रपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस पूर्वी बाइपास के समीप से मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.