गुमला, दिसम्बर 11 -- कामडारा प्रतिनिधि शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने के मामले में कामडारा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अमन तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया है। पीड़िता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि एक वर्ष पूर्व आरोपी से उसकी पहचान हुई थी। इसी दौरान युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे अपने झांसे में लिया और करीब एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शोषण के दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने इसकी जानकारी अमन तिवारी को दी,तो उसने गर्भ गिराने का दबाव बनाया और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कामडारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 59/25 के तहत मामला दर्ज किया और बुधवार को प्रखंड कार्यालय के बाहर से आरोपी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.