शादी का झांसा देकर युवक से हड़पे नगदी-जेवरात
कौशाम्बी, जून 27 -- मध्य प्रदेश के बक्वाहा जिला छतरपुर निवासी मूलचंद्र अहिवार पुत्र लटोरे अहिवार के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी एक दलाल ने उसे शादी कराने का आश्वासन दिया। मध्यस्थता कर रही एक महिला ने उसे 26 जून को शादी करने के लिए दरियापुर गांव बुलाया। वह अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा। दलाल ने उन सबकी आवभगत करते हुए वधू पक्ष से उनको मिलाया। पीड़ित मूलचंद्र ने बताया कि उसने दलाल को ढाई लाख रुपये नगद, एक लाकेट, चांदी की पायल और चांदी की दो अंगूठी आदि दिया। दलाल ने यह सभी आभूषण और नगदी वधू पक्ष को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- रुपए जमा कराने के बाद भी सम्मेलन में नहीं कराई शादी नगदी और जेवरात पाने के बाद दलाल और वधूपक्ष शादी करने में हीलाहवाली करने लगे। इसी दौरान सूचना पाकर वहां चौकी पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.