देवघर, जून 11 -- देवघर, प्रतिनिधि देवघर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती ने शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए आवेदन में युवती ने बताया है कि मूल रूप से बिहार के बांका जिला की रहने वाली है। पिछले कुछ वर्षों से देवघर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान उसकी पहचान रिखिया थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में बातचीत बढ़ने लगी। युवती का आरोप है कि करीब तीन वर्ष पूर्व युवक उसे कुंडा थाना क्षेत्र के ए...