गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 5.60 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।इंदिरापुरम के राजहंस अपार्टमेंट में रहने वाली रितिका शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2019 में हुई थी और उनका एक तीन वर्ष का बेटा भी है। पति से अनबन के चलते फिलहाल वह अलग रह रही हैं और तलाक के लिए अदालत में वाद दायर किया है। इस दौरान वह मैरिज साइट के जरिए जीवनसाथी की तलाश कर रही थी। साइट के जरिए शैलेंद्र भारद्वाज से उनका संपर्क हुआ। शैलेंद्र ने खुद को अविवाहित बताया और एक बड़ी मीडिया कंपनी में खुद को बड़े पद पर बताया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और शैलेंद्र ने शादी के लिए सहमति जताई। इसके बाद वह वेतन नहीं आने और घर की जरूरत बताकर उनसे मदद के नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.