कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर, संवाददाता फतेहपुर जिले की एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर सैनी के केन निवासी युवक ने सालभर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसके गहने भी हड़प लिए। बाद में जेवर मांगने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र की महिला का कहना है कि केन निवासी सत्या श्रीवास्तव लगभग सालभर पहले उसके संपर्क में आया। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह यौन शोषण करने लगा। इसी दौरान उसने गहने भी ले लिए। पीड़िता के मुताबिक इधर बीच शादी का दबाव बनाया गया तो आरोपी वादे से मुकर गया। 18 मार्च को पीड़िता गहने वापस मांगने आरोपी के घर गई थी। आरोप है कि तब उसने अपने भाई नीरज के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। कहीं भी शिकायत करने पर जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.