शादी का झांसा देकर महिला से महिला का शोषण, पांच पर मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, सितम्बर 22 -- बकेवर। थाना बकेवर क्षेत्र के इन्द्रावखी गांव निवासी युवक पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। बाद में घर से निकाल दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति की वर्ष 2014 में मृत्यु हो गई थी। उसका करीब 11 वर्षीय पुत्र है। वर्ष 2025 में उसकी मुलाकात इन्द्रावखी निवासी आरोपित युवक से हुई। युवक ने शादी करने और महिला व उसके बच्चे का भरण-पोषण करने का भरोसा देकर उसे अपने विश्वास में लिया। इसके बाद इन्द्रावखी, लखना और इटावा में किराये के मकान में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपित ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और शादी हो जाने की बात कही। 21 अगस्त को शादी की बात को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.