शादी का झांसा देकर महिला से बनाए संबंध
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- शमसाबाद। एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई । पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दो बच्चों की मां है। आरोप है कि 25 मार्च को आरोपी एक क्षेत्र का रहने वाला अनवर उसे शादी का भरोसा देकर अपने साथ ले गया और विभिन्न स्थानों पर रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। करीब दो माह बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला ने थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.