शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
बरेली, अगस्त 5 -- शाही, संवाददाता। थाना शाही क्षेत्र की एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और करीब 1 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने निकाह का वायदा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तलाक के बाद भी जब महिला ने निकाह की बात की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़िता महिला की तहरीर के मुताबिक उसकी शादी करीब 6 साल पहले जलीस से हुई थी। पति के परेशान करने के कारण दोनों में कलह रहती थी। करीब एक साल पहले गांव के ही जियाउल मुस्तफा पुत्र नामालूम ने उसका मोबाइल नंबर लिया। आरोपी कहता था कि पति तुम्हें परेशान करता है, उसे छोड़ दो, मैं तुमसे निकाह कर लूंगा।
आरोप और घटनाक्रम पीड़िता ने बताया कि करीब 10 माह पहले आरोपी उसके घर आया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार निकाह का झांसा देकर दुष्कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.