नोएडा, अगस्त 2 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर एक महिला से दस लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर पहले महिला का विश्वास जीता और फिर अलग-अलग बहानों से रुपये मंगवाता रहा। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-36 निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। नया जीवन शुरू करने की उम्मीद में उन्होंने इसी वर्ष एक अप्रैल को एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। कुछ समय बाद आरव सिंह नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को अमेरिका के डलास में रहने वाला डॉक्टर बताया और दावा किया कि उसके पास वहां तीन बेडरूम का मकान है। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि शादी के बाद वह उन्हें और उनक...