गाजीपुर, जून 30 -- नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक परिषदीय विद्यालय से बच्चों के एमडीएम के लिए रखा गया खाद्यान्न चोरी हो गया। वहीं एक अन्य विद्यालय में भी चोरी की कोशिश हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। सरहुला स्थित कम्पोजिट विद्यालय से बच्चों के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के लिए रखा लगभग तीन कुंतल खाद्यान्न चोरी हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई जा रही है। मंगलवार सुबह रसोईघर का ताला टूटा मिला और एमडीएम का खाद्यान्न गायब था। प्रधानाध्यापक कविंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी। वहीं उजराडीह कम्पोजिट विद्यालय का भी ताला तोड़ा गया। यह भी पढ़ें- दो सप्ताह में चार परिषदीय स्कूलों में चोरी, खुलासा एक का भी नहीं प्रधानाध्यापक विनोद सिंह ने बताया कि चोर वहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। खंड श...