गाजीपुर, सितम्बर 12 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया। किशोरी की मां ने कोतवाली कासिमाबाद में तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर को उनकी पुत्री घर से गायब हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.