फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- नवाबगंज। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर 6 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिये गये। घटना को लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब इस पूरे मामले की जांच न्यू आगरा थाने के लिए स्थानांतरित की गयी है।एक महिला ने मैनपुरी जिले के एक गांव के रहने वाले संजीव समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये गये। साथ ही 6 लाख 50 हजार रुपये भी हड़प लिये गये। शादी से मना करते हुए गाली गलौज किया गया और जान से मारने की धमकी दी गयी। थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच थाना न्यू आगरा की पुलिस क रेगी इसके लिए विवेचना वहां स्थानांतरित की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.