हरदोई, अप्रैल 12 -- पिहानी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थानाक्षेत्र के सरैया निवासी विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि लगभग 15 दिनों से विशाल से फोन पर बातचीत करती थी। एक अप्रैल को विशाल उसे अपने घर ले गया जहां पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब शादी को कहा तो तीन दिन बाद चार अप्रैल को उसके घर लाकर छोड़ गया, आरोप है कि आरोपित शादी करने से मना कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.