बरेली, मई 11 -- शीशगढ़। कस्बे की महिला का आरोप है कि बहेड़ी के सोहेल ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और बाद में निकाह से इनकार करने लगा। पीड़िता ने सोहेल पर रेप का केस दर्ज कराया तो 2024 में उसने कोर्ट में उससे निकाह कर लिया। बलात्कार का केस खत्म होने के बाद दहेज मांगने लगा। विरोध पर ससुराल वालों ने तलाक देकर दूसरी शादी की धमकी दी। 15 दिन पहले पति उसे पीटकर घर से निकाल दिया। वह मायके में रह रही है। आरोप है कि उसका पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोहेल, रूबी, जमील अहमद, सहिल, आरिस, आहिल पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.