बरेली, जुलाई 26 -- शाही, संवाददाता।शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में 10 लाख रुपये व कार के लिए रिश्ता तोड़ने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर शाही पुलिस ने दूल्हे समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।ग्राम गनेशपुर पोस्ट धनोली निवासी मैरज बी पुत्री इकरार हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी सगाई परवेज आलम पुत्र इशहाक निवासी ग्राम पुरैनिया थाना बहेड़ी जिला बरेली से हुई थी। आरोप है कि परवेज ने शादी की बात कहकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।आरोप है कि परवेज आलम, पिता इशहाक, भाई एहसान, जुल्फिकार, आमिर निवासी पुरैनिया थाना बहेड़ी आरिफ, महजबी और रईस अहमद निवासी दुनका ने दहेज में अल्टो कार और 10 लाख रुपये नकद की मांग की। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती से रेप, एफ...