एटा, अगस्त 9 -- एटा, शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ अवैध संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने इंकार कर दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी ने दो अन्य साथियों संग मिलकर जान से मारने की धमकी दे रहे है। मामले में पीड़िता के पिता ने तीन आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जलेसर के एक मोहल्ला निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी जीशान निवासी इस्लामनगर जलेसर के संपर्क में थी। आरोप है कि आरोपी ने तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बालिग होने के बाद पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात कही। आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। शिकायत करने पर आरोपी के साथी इकरार और रिजवान ने आरोपी का साथ देते हुए पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली जलेसर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले...