बरेली, फरवरी 18 -- शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया और वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर 90 हजार रुपये वसूले गए। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली युवती का कहना है कि गांधीनगर के उत्कर्ष सक्सेना से उसकी दोस्ती हुई। नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बना लिए और पांच साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उनसे 90 हजार रुपये भी वसूल किए। सोमवार को उत्कर्ष उसकी दुकान पर पहुंचा और वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर आरोपी ने मारपीट की। लोग बीचबचाव को आए तो उनसे भी गालीगलौज किया गया। इस पर उन्होंने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...