शादी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म, फिर की ब्लैकमेलिंग
कौशाम्बी, जून 24 -- चरवा थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर मामी के रिश्तेदार ने दुराचार किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर मनमानी करता रहा। विवाह करने से साफ मना कर दिया। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती ने बताया कि उसके पिता करीब चार साल से लापता हैं। घर पर वृद्ध मां, छोटा भाई व तीन बहनें हैं। वह पूरामुफ्ती स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करके किसी तरह परिवार का खर्च चलाती है। युवती के मुताबिक, करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात मामी के रिश्तेदार रॉबिन सिंह पटेल पुत्र समर सिंह पटेल निवासी मेड़ुआपर थाना चरवा से हुई। आरोप है कि रॉबिन ने शादी तथा परिजनों की मदद का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार किया। इस दौरान विश्वास में लेकर अश्लील वीडियो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.