प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। वाराणसी में रहने वाली नोएडा की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी निलंबित दरोगा मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। युवती ने 27 जून को महिला थाने में केस दर्ज कराया था। इससे पहले एसपी के पास युवती के शिकायत करते ही आरोपी दरोगा छुट्टी लेकर चला गया और फिर नहीं लौटा। वाराणसी की युवती ने मानधाता थाने में तैनात दरोगा वाराणसी कैंट टकटकपुर निवासी दरोगा अर्जुन सिंह पर आरोप लगाया कि भदोही में तैनाती के दौरान वह उसके संपर्क में आई। मदद के नाम पर उसने दोस्ती की और फिर शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म का आरोपी गोवा से गिरफ्तार, जेल उसकी शिकायत के बाद अर्जुन सिंह मानधाता से तीन दिन के अवकाश पर गया लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। सीओ सिटी की जांच...