शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने का आरोप, दी तहरीर
सिद्धार्थ, मई 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहलाने, दुष्कर्म करने व मोबाइल में फोटो लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।महिला का आरोप है कि करीब पांच माह पूर्व गांव का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। वहां उसने शादी का झांसा देकर बेटी के साथ गलत काम किया। मोबाइल में उसकी फोटो भी ले ली। घटना की जानकारी होने पर उसके पति ने थाना त्रिलोकपुर में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। आरोप है कि उस समय युवक के पिता ने बेटे को तीन वर्ष तक घर से बाहर रखने की बात कही थी। गांव के लोगों के समझाने-बुझाने पर केस दर्ज नहीं कराया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.