रुद्रपुर, जनवरी 9 -- किच्छा, संवाददाता। शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो व आरोपी के परिजनों के खिलाफ अभद्रता का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि अशरफ निवासी बंडिया किच्छा ने उसे शादी का झांसा देकर उसके मर्जी के बगैर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लगातार शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगा। आरोप है कि पीड़िता के बालिग होने पर उसने अशरफ पर शादी का दबाव बनाया। जिस पर अशरफ ने शादी से इनकार कर दिया। अशरफ ने पीड़िता के शिकायत करने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने फोन पर इस संबंध में अशरफ व उसके पिता से बात की। जिसके बाद एक जनवरी रात्रि आठ बजे अशरफ के परिवार वालों ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके परिजनों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.