शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से यौन शोषण
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- सकरा। थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा नाबालिग लड़की को बुधवार शाम थाना पर लाकर छोड़ दिया गया। पुलिस नाबालिग लड़की को उसे घर छोड़ने गई तो विरोध का सामना करना पड़ा। लड़की को लेकर पुलिस को थाना पर लौटना पड़ा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 मई को उसे शादी का झांसा देकर एक युवक ने अगवा कर लिया। इस दौरान उसके साथ कई बार यौन शोषण किया गया। इस बीच युवक ने अपने साथियों के साथ सकरा थाना पर छोड़कर फरार हो गया। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। परिजन लड़की को रखने के लिए राजी नहीं हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.