दुमका, मई 5 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव से शादी का झांसा देकर भगाई गई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के साथ जसीडीह रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं नाबालिग छात्रा का सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। आरोपी युवक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार कुंजी गांव निवासी एक व्यक्ति ने हंसडीहा थाना में आवेदन देकर लकड़ाटाड़ गांव निवासी सुबोध दास (19), पिता तिलेश्वर दास, पर अपनी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देने और अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- नाबालिग युवती की हुई सकुशल बरामदगी परिजनों ने बताया था कि छात्रा दो मई की सुबह घर से जियाजोर स्थित विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.