बलरामपुर, अगस्त 29 -- बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 26 अगस्त की रात करीब 10 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। इसी बीच जानकारी मिली कि क्षेत्र का एक युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नाबालिग की बरामदगी के साथ ही आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...