संतकबीरनगर, मार्च 19 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, 17 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री को ग्राम छपरा मगर्वी निवासी सचिन पुत्र टुनटुन निषाद शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि लड़की घर से जाते समय झुमका, नथिया और एक एंड्रॉयड मोबाइल भी साथ ले गई। पीड़िता का कहना है कि जब वह आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंची तो सचिन की मां ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए धनघटा पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र टुनटुन निषाद तथा उसकी मां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.