गोरखपुर, जुलाई 25 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की शाम करीब चार बजे पड़ोसी गोपी उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस घटना में नाटे ने भी गोपी का सहयोग किया। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...