शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के उतरौला कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र कें एक निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को गांव टेढ़ीती थाना गौरा चौराहा निवासी विजय कुमार पुत्र मेला राम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को शादी का झांसा दिया और 4 मई 2026 की शाम करीब चार बजे उसे घर से भगा ले गया। यह भी पढ़ें- नवाबगंज में नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन किशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.