रायबरेली, जून 8 -- ऊंचाहार,संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र देकर पड़ोस के गांव के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर शादी से इंकार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वर्तमान में वह सात महीने की गर्भवती है और वह न्याय के लिए भटक रही है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता का आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व पास के ही एक गांव के रहने वाले युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने शादी का झूठा आश्वासन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। करीब सात महीने पहले युवक ने फिर से उसके साथ संबंध बनाए, इससे युवती गर्भवती हो गई।जब युवती को अपनी गर्भावस्था का पता...