बरेली, मई 20 -- रामनगर। पति की मृत्यु के बाद देवर ने शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई ने थाना आंवला में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी जसमोली, थाना शहजादनगर जिला रामपुर के एक युवक से की थी। आरोप है कि 6 माह बाद उसके पति की मौत हो गई। जब वह बहन की ससुराल गई तो ससुरालियों ने देवर से शादी कराने की बात कही। आरोप है कि देवर ने शादी का झांसा दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। महिला के भाई ने आंवला पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...