रुद्रपुर, फरवरी 27 -- पंतनगर। कोतवाली पंतनगर में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है। एक युवती ने पंतनगर थाने में तहरीर दी। आरोप है कि सुजीत मंडल पुत्र मोहन मंडल निवासी न्यू रिया टांडा, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) ने अलग-अलग तिथियों में शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...