वाराणसी, जनवरी 22 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में मिर्जामुराद पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी सदानंद को बेनीपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रोहनिया थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी सदानंद का मिर्जामुराद क्षेत्र में रिश्तेदारी के कारण आना-जाना था। उसने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो दोनों परिवारों के बीच शादी की बात तय हुई, लेकिन बाद में आरोपी के पिता त्रिभुवन प्रसाद समेत अन्य परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सदानंद सहित कुल सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...