सिमडेगा, अगस्त 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कुरडेग थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गुरुवार की शाम प्रेसवार्ता आयोजित कर डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अनीश एक्का शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता ने संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि गठित छापेमारी दल द्वारा तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर मुम्बई के विभिन्न स्थानों पर छापामारी की गई। उन्होंने बताया कि हिरानंदानी हॉस्पिटल के पास से पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...