आगरा, अप्रैल 6 -- शहर कोतवाली में दर्ज शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार के मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि गत दिनों कोतवाली में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार को कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी उपेन्द्र कुशवाह पुत्र कैलाशचन्द निवासी दुर्गा कालोनी कासगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...